Elon Musk को बड़ा झटका, इस वजह से Starlink को सरकार ने नहीं दी मंजूरी

By Kusum | Jan 04, 2025

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक अब भारत में लॉन्च की तैयारी कर रही है। लेकिन उससे पहले सरकार के एक सवाल ने सारा मामला रोक रखा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले अंडमान और निकोबार में छापेमारी के दौरान तस्करों से स्टारलिंक डिवाइस बरामद हुए थे और सरकार ये जानना चाहती है कि इस डिवाइस को भारत में किसने खरीदा था। लेकिन एलन मस्क की कंपनी अपने ग्राहकों की निजता का हवाला देकर इस सवाल का जवाब देने से बच रही है। इसे लेकर स्टारलिंक लॉन्च होने से पहले ही मुश्किल में फंस गई है। जबतक एलन मस्क की कंपनी ट्राई और सरकार को इस सवाल का जवाब नहीं दे देती है, तब तक सरकार की ओर से मंजूरी मिलना संभव नहीं है। 

बता दें कि, अधिकारियों ने अंडमान और निकोबार द्वीर समहू में ड्रग के भंडाफोड़ के लिए रेड मारी थी और इसके दौरान अधिकारियों को उनके पास स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट डिवाइस में से एक मिला था। तस्कर इस डिवाइस का इस्तेमाल नेविगेट करने में मदद के लिए कर रहे थे। जब सरकार ने स्टारलिंक से इस डिवाइस को मूल रूप से किसने खरीदा, इस बारे में जानकारी मांगी, तो कंपनी ये कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें ग्राहकों की गोपनीयता की रक्षा करनी है। 

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा