लोस में अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर तारांकित प्रश्न रहस्यमय तरीके से वापस लिये गये: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर लोकसभा में भाजपा के दो सांसदों के नाम से पूछे गए तारांकित प्रश्न को बिना किसी स्पष्टीकरण के ‘‘अंतिम समय’’ पर ‘‘रहस्यमय तरीके से वापस ले लिया गया’’।

उनके प्रश्न में कहा गया था, ‘‘क्या खनन मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि: (क) अरब और अंडमान सागर में नीलाम किए गए 13 अपतटीय खनन ब्लॉकों में से प्रत्येक के लिए प्राप्त बोलियों की कुल संख्या कितनी है तथा इस प्रयोजन के लिए कितने बोलीदाताओं को चुना गया है?’’

कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर लोकसभा में सबसे पहला तारांकित प्रश्न, जो सत्तारूढ़ पार्टी के दो सांसदों के नाम पर सूचीबद्ध था, ‘‘चमत्कारिक रूप से गायब हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लगातार इस मुद्दे को उठाया है - पर्यावरणीय खतरे, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव आकलन का अभाव, और अपारदर्शी नीलामी प्रक्रिया। मैंने पिछले सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इसे उठाया था, और कई सांसदों ने इसे कई अवसरों पर उठाया है और हम इस सत्र में भी प्रश्न प्रस्तुत कर रहे हैं।’’

वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘‘आज हम उम्मीद कर रहे थे कि सरकार कुछ स्पष्टता और जवाबदेही पेश करेगी। लेकिन हैरानी की बात है कि प्रश्नों की सूची सार्वजनिक रूप से अपलोड करने के बाद, बिना किसी स्पष्टीकरण के अंतिम समय में रहस्यमय तरीके से प्रश्न को वापस ले लिया गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन