कोविड-19 के खिलाफ मेरे अभियान में शामिल हों स्टार्ट-अप, नवप्रवर्तक: युवराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने स्टार्ट-अप, नवप्रवर्तकों और अनुसंधान संस्थानों से आग्रह किया कि वे नवोन्मेषी, किफायती स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करके कोविड-19 महामारी से लड़ने के उनके अभियान में शामिल हों। सिंह ने अपने उद्यम ‘यूवीकैन’ के माध्यम से देश भर में सरकारी और सेना के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए 1,000 बिस्तर स्थापित करने का एक अभियान शुरू किया है। युवराज सिंह महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के वास्ते एक मंच बनाने पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : बांध निर्माण के दौरान किये गये विस्फोट से उछले पत्थर, एक बच्ची की मौत

‘यूवीकैन’ और सिंह के परिवार ने शुरू में कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और अब मिशन 1000 बेड के लिए ‘क्राउडसोर्सिंग’ शुरू कर दी है। सिंह ने कहा, ‘‘एक हजार बिस्तर न्यूनतम है, जो मैं कर सकता हूं। मैं 2,000-5,000 तक जाना चाहता हूं, लेकिन हमने शुरू में जो हासिल कर सकते हैं उस पर टिके रहने का फैसला किया।’’ सिंह ने कहा, ‘‘सरकारी और सेना के अस्पतालों के पास जनशक्ति है। हम उन्हें अतिरिक्त बुनियादी ढांचा प्रदान कर रहे हैं। कम समय में जनशक्ति पैदा करना मुश्किल है।’’ ‘यूवीकैन’ के अनुमान के मुताबिक, 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल में ग्रीनफील्ड (नए) बुनियादी ढांचे के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सिंह ने कहा, ‘‘कोविड​​​-19 महामारी खत्म हो जाने के बाद इन बिस्तरों का इस्तेमाल कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka के Mannar Hospital में बनेगी Emergency Unit, राष्ट्रपति Dissanayake ने रखी नींव

Ganesh Visarjan 2026: 16 से 25 सितंबर तक प्रमुख तिथियां और विसर्जन की सही पूजा विधि

Nitish Kumar Reddy ने चोट से उबरकर की दमदार वापसी, Afghanistan के खिलाफ झटके 3 विकेट

EAM S Jaishankar पहुंचे Bhutan, पारो में विदेश मंत्री DN Dhungyel ने किया स्वागत