Chandrashekhar Birth Anniversary: वो PM जिसने Padyatra से नापी Politics की राह, जानें 'युवा तुर्क' Chandrashekhar की कहानी

By अनन्या मिश्रा | Apr 17, 2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और 'युवा तुर्क' के नाम से प्रसिद्ध चंद्रशेखर का 17 अप्रैल को जन्म हुआ था। चंद्रशेखर भारत के 8वें प्रधानमंत्री थे और उन्होंने अपनी सादगी, समाजवादी विचारधारा और निर्भीक भाषण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देश में 'पदयात्रा' के जरिए लोगों की समस्याओं को समझा था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर चंद्रशेखर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Bankim Chandra Chattopadhyay Death Anniversary: वो 'साहित्य सम्राट' जिसने कलम से जगाई थी Freedom की ज्वाला

सियासी सफर

जब सोशलिस्ट पार्टी टूटी तो वह कांग्रेस में चले गए। फिर साल 1977 में जब आपातकाल लगा, तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। फिर उनकी पहचान इंदिरा गांधी के 'मुखर विरोधी' के रूप में बनी। राजनीति में चंद्रशेखर की पारी सोशलिस्ट पार्टी से शुरू हुई थी। जोकि संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी व प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के जरिए कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता दल, समाजवादी जनता दल और फिर समाजवादी जनता पार्टी तक पहुंची।

फिर साल 1962 में वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। वहीं सला 1984 से लेकर 1989 तक का समय छोड़कर वह अपनी आखिरी सांस तक लोकसभा के सदस्य रहे। साल 1989 के लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर अपने गृहक्षेत्र बलिया के अलावा बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुने गए। बाद में चंद्रशेखर ने महाराजगंज सीट से इस्तीफा दे दिया।

भारत के प्रधानमंत्री

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा में 400 से ज्यादा सीटें जीती थीं। लेकिन साल 1989 के चुनावों में राजीव गांधी सरकार पर लगे बोफोर्स घोटाले के बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। जिसके बाद जनता दल की सरकार बनी। लेकिन एक साल के अंतराल में ही बीजेपी द्वारा समर्थन वापस लेने की वजह से वीपी सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई। वहीं उनकी पार्टी के 64 सांसद अलग हो गए।

कांग्रेस के समर्थन पर चंद्रशेखर देश के अगले प्रधानमंत्री रहे। लकिन 3 महीने बाद ही कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी की जासूसी कराने के आरोप में चंद्रशेखर की पार्टी से अपना समर्थन वापस ले लिया। ऐसे में आदर्शवादी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले चंद्रशेखर को 21 जून 1991 को इस्तीफा देना पड़ा।

मृत्यु

वहीं 08 जुलाई 2007 को चंद्रशेखर का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Hazaribagh में बड़ा Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 खूंखार Maoist को किया ढेर

Mexican Fish Taco में लगाएं देसी तड़का, इस Quick Recipe से डिनर बनेगा शानदार

Delhi में पहली बार CAPF Leadership Conference, PM Modi करेंगे अध्यक्षता, सुरक्षा पर होगा महामंथन

Women Reservation पर Lok Sabha में गरजे Amit Shah, INDI गठबंधन बन रहा है रोड़ा