‘Startup India’ ने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान किए : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्टार्ट अप इंडिया’ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को कहा कि पिछले एक दशक में इसने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग और नवाचार के नए अवसर प्रदान किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया ने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान किए हैं। उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी स्टार्टअप परिवेश के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। इस विकासोन्मुख अभियान से ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ की यात्रा को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।’’

‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में की गई थी जिसका उद्देश्य नवोन्मेष को पोषित करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश-आधारित वृद्धि को सक्षम बनाना है ताकि भारत को नौकरी तलाशने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाया जा सके।

आधिकारिक बयान के मुताबिक पिछले एक दशक में ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल भारत की आर्थिक एवं नवोन्मेष संरचना का एक प्रमुख आधार बनकर उभरी है। इसने संस्थागत तंत्र को मजबूत किया है, पूंजी एवं मार्गदर्शन तक पहुंच का विस्तार किया है और स्टार्टअप के लिए विभिन्न क्षेत्रों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में विकास तथा विस्तार के अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया है।

बयान में कहा गया कि इस दौरान भारत के स्टार्टअप परिवेशी तंत्र में अभूतपूर्व विस्तार देखा गया है और देश र में 2,00,000 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी गई है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका