गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्टार्टअप इंडिया की झांकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस साल स्टार्टअप इंडिया की झांकी भी होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस झांकी का उद्देश्य देश में नवप्रवत्रन और उद्यमशीलता को बढ़ाना है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसका विषय  स्टार्टअप्स: आकाश तक पहुंच है। इस झांकी में स्टार्टअप के जीवन चक्र के चरणों और सरकार की ओर से दिए गए समर्थन का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार

 

झांकी में सामने की तरफ एक रचनात्मक मस्तिष्क को दर्शाया गया है जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने वाले विचारों से भरा है। मध्य में एक स्टार्टअप इंडिया वृक्ष है जो स्टार्टअप को खड़ा करने के लिए जरूरी सहयोगों को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Republic Sale 19 जनवरी से होगी शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

झांकी में दर्शायी गयी सीढ़ियां किसी स्टार्टअप के बढ़ने के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करती है। एक पहिया भी इसमें दर्शाया गया है जो देश में विभिन्न भारतीय कंपनियों द्वारा देश में आर्थिक विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री