रतन टाटा ने स्टार्टअप्स को दी चेतावनी, कहा-निवेशकों का पैसा डुबोकर भागे तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

मुंबई। प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने स्टार्टअप कंपनियों को चेताते हुए मंगलवार को कहा कि निवेशक के पैसों को धुएं में उड़ाने वाले स्टार्टअप को दूसरा या तीसरा मौका नहीं मिलेगा। टाटा ने स्वयं भी कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि पुराने व्यवसायों में कमी आएगी जबकि युवा संस्थापकों की नवोन्मेषी कंपनियां भारतीय उद्योग जगत का भविष्य तय करेगी।

टाटा यहां टिकॉन अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हें यहां जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया है। टाटा का यह बयान ऐसे समय आया है जब कई स्टार्टअप कंपनियों पर निवेशकों का ‘बर्बाद’ करने का आरोप लग रहा है। निवेशकों ने बेहतर भविष्य की आशा में इन कंपनियों में पैसा लगाया है जबकि यह कंपनियां लगातार घाटे में चल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुंदर पिचाई ने बताया Google की कामयाबी का राज!

आरोप है कि ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट जब अपने शीर्ष पर थी तो वह हर माह 15 करोड़ डॉलर फूंक रही थी।

टाटा ने कहा, ‘‘हमारे सामने एसी स्टार्टअप कंपनियां भी हो सकतीं हैं जो हमारा ध्यान खीचेंगी, पैसा जुटायेंगी और गायब हो जाएंगी। लेकिन ऐसी कंपनियों को दूसरा और तीसरा मौका नहीं मिलेगा।’’

प्रमुख खबरें

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद