भारतीय स्टेट बैंक ने बासेल-3 बांड से जुटाएगी 1,251 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बासेल-3 समर्थित बांड जारी कर 1,251.30 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। सूचना के मुताबिक पूंजी जुटाने पर फैसले लेने वाली निदेशकों की समिति ने 22 मार्च, 2019 को अपनी बैठक में 12,513 गैर-परिवर्तनीय, कर योग्य, असंरक्षित बासेल-3 समर्थित बांड जारी करने की अनुमति दे दी है।

इन बांड का कुल मूल्य 1,251.30 करोड़ रुपये है। प्रत्येक बांड का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये होगा। इस पर 9.45 प्रतिशत वार्षिक का ब्याज दिया जाएगा। इसे पांच साल के बाद भुनाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष के 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: SBI

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह