राज्य चुनाव आयोग बंगाल निकाय चुनाव टालने की संभावनाएं तलाशने: उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चार नगर निगमों में निकाय चुनाव चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की पीठ ने 13 जनवरी के अपने आदेश में कहाकि राज्य चुनाव आयोग इस संबंध में 48 घंटे के भीतर निर्णय ले। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि एसईसी को राज्य में कोविड-19के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भोपाल में पहला खूनी संघर्ष, पुलिस कर रही है मामले की जांच

अदालत ने यह भी कहा कि एसईसी को यह भी विचार करना चाहिए कि क्या इन परिस्थितियों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना संभव है। अदालत ने कहा कि एसईसी के पास चुनाव स्थगित करने के संबंध में फैसला लेने की पर्याप्त शक्तियां हैं।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका

IGL ने वित्त वर्ष 2025-26 में जोड़े 3.7 लाख PNG कनेक्शन, 1364 करोड़ का शुद्ध लाभ

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव