उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को लेकर दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल पर 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से लेकर 7 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रोक रहेगी। इस दौरान एग्जिट पोल को न तो प्रिंट माध्यम से और न ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे 2 साल तक की सजा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान