राज्य स्तरीय छेश्चू मेला आरंभ

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 11, 2022

रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से आरम्भ हो गया। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने बौद्ध धर्म गुरू पदमसंभव के मंदिर में पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि गुरू पदमसंभव की याद में उनके जन्मदिन पर छेश्चू मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला बौद्ध अनुयायियों का बड़ा त्यौहार है, जिसमें देश दुनिया से हजारों बौद्ध अनुयायी भाग लेते हैं। रिवालसर में इस बार 11 से 13 मार्च तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मेले के शुभारम्भ अवसर पर इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि विश्व भर में त्रिवेणी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी रिवालसर बौद्ध, सिक्ख तथा हिन्दू धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। गुरू पदमसंभव, सिक्खों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह और ऋषि लोमश की तपोस्थली रिवालसर में लोग एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए मिल जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते हैं। यहां दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना के अलावा पवित्र झील की परिक्रमा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी की हिमाचल में धमक के बीच अमित शाह से मिले जय राम ठाकुर

उन्होंने आपसी सदभाव की उदात परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आग्रह किया।

राज्य में विकास की चर्चा करते हुए इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने चार सालों के कार्यकाल में हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है । इस वर्ष के बजट में जहां दिहाडीदार आम मजदूर को फोकस करते हुए जहां दिहाडी को 300 रूपये प्रतिदिन से बढाकर 350 रूपये किया है तो वहीं सामाजिक सुरक्षा को बढावा देते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आया सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कवच प्रदान किया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दर में भी वृद्धि की है। इसके अलावा विभिन्न श्रमिक वर्ग के मानदेय में भी वृद्धि की है, जिनमें आंगनबाडी व आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका, सिलाई अध्यापिकाएं, पैरा पंप ऑपरेटर व फीटर, राजस्व चौकीदार, वाटर कैरियर, मिड डे वर्कर्ज के साथ-साथ एसएमसी व आईटी अध्यापकों के मानदेय में भी वृद्धि की है।

इसे भी पढ़ें: पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की : जम्वाल

उन्होंने इस अवसर पर तीन महिला मंडलों को 5100-5100 रुपये तथा लोअर रिवालसर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की ।  इससे पहले, एसडीएम एवं अध्यक्ष, मेला समिति स्मृतिका नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका शर्मा, बल्ह मंडलाध्यक्ष राजेन्द्र राणा, मेला अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मुरारी शर्मा, नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष रीता देवी, लोअर रिवालसर पंचायत की प्रधान कौश्लया देवी, उप प्रधान पदम सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मेले के पहले दिन आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छेश्चू मेले के दूसरे दिन 12 मार्च को निकलने वाली शोभा यात्रा में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे ।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट