राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा कर अधिकारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 29, 2021

शिमला   राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा  कर अधिकारियों के द्वितीय बैच के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में राज्य के 27 कर अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: यहां पिछली बार भाजपा प्रत्याशी परमार नरेन्दर मोदी के चुनाव प्रचार के बावजूद चुनाव हार गये थे

उन्होंने कहा कि विभाग को इस वित्त वर्ष के दौरान 30 से 40 प्रतिशत तक कर बढ़ोतरी हासिल करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण सैल स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सैल अर्जित ज्ञान को संस्थागत रूप देने और सभी स्तरों के अधिकारियों के विकास में सहायक होगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण में अव्वल रहे प्रथम पांच प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अद्यक्षता में फेयरलाॅन में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त युनूस ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी राकेश शर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कर अधिकारी उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कर अपने कार्य को प्राथमिकता देने और बेहतरीन नतीजे सामने लाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कर अधिकारियों को फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय सुनील शर्मा और अतिरिक्त आयुक्त दक्षिणी क्षेत्र पंकज शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Oberoi Hotel से शुरू हुई मोहब्बत, Supreme Court में खत्म हुआ रिश्ता; Omar Abdullah और Payal की Love Story का अंत

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? Reproductive Health सुधारने के लिए रामबाण है यह 1 आसन

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक