रमजान में फल, अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें राज्य: अल्पसंख्यक आयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य सरकारों से,रमजान के पवित्र महीने में लोगों के लिए फल और दूसरी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के लिए कहा है। आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह भी कहा कि रमजान महीने में यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से असुविधा नहीं हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि वे लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार और इबादत करें। रिजवी ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आपसे आग्रह किया जाता है कि रमजान के दौरान फल एवं जरूरत की दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त