जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है: फारूक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना कोई रियायत नहीं बल्कि उसका संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है। राज्य का दर्जा कोई तोहफा नहीं है, यह लोगों का अधिकार है, जिसका लंबे समय से इंतजार है और जिसका वादा सत्तारूढ़ सरकार ने बार-बार किया है।’’

अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर में नेकां सरकार इन चुनौतियों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे की भी आलोचना की और कहा कि यह वास्तविक शासन में बाधक है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत