उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, राम को ना मानने वाले जप रहे राम नाम

By Satya Prakash | Sep 20, 2021

अयोध्या। ओबीसी वर्ग प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन के दौरान पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए जने का दावा किया है. 20 पक्षियों पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। जो मालिक कहा वह हो गया।

इसे भी पढ़ें: दिलीप कुमार निषाद को बनाया गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव

वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की अयोध्या से चुनावी प्रचार किये जाने को लेकर कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक विजय हैं क्योंकि पहले यही लोग कहते थे कि भगवान श्री राम पैदा हुए ही नहीं कोई राम भक्त अयोध्या आता था तो उसे गोली से मरवा दिया जाता था लेकिन आज उन्हीं को राम नाम का जप करना पड़ रहा है ओम नमः शिवाय करना पड़ रहा है और अयोध्या आकर दर्शन भी करना पड़ रहा है। जो हमारी चुनावी और वैचारिक जीत हुई है।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग