Bangladesh MP Murder Case: बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख का बयान, नेपाल-अमेरिका में छिपा है एक आरोपी

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड पर बांग्लादेश डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चीफ हारुन-ओर-राशिद ने कहा कि मैं सीआईडी ​​पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। पिछले कुछ दिनों में हम घटनास्थल पर गए और सीआईडी ​​कार्यालय में आरोपियों से पूछताछ की, वहाँ से हमें जो जानकारी मिली, वह बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में मौजूद एक अन्य आरोपी के बयान से मेल खाती थी। सीआईडी ​​पश्चिम बंगाल की मदद से हमने सीवेज लाइन का निरीक्षण किया और सेप्टिक टैंक से मांस और बाल प्राप्त किए, जिन्हें फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश को तोड़कर नया ईसाई देश बनाएगा अमेरिका? ये प्लान भारत के लिए कैसे है बड़े खतरे का संकेत

 लापता सांसद की तलाश तब शुरू हुई जब उत्तर कोलकाता के वराहनगर निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल बिस्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सांसद कथित तौर पर 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता पहुंचे थे। अनार बिश्वास के घर रह रहे थे। बिश्वास ने अपनी शिकायत में कहा कि अनार 13 मई की दोपहर को डॉक्टर से मिलने के लिए अपने वराहनगर स्थित घर से निकले थे और कहा था कि वह रात के खाने के लिए घर वापस आएंगे। बिस्वास ने दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद से 17 मई को संपर्क नहीं हो पाया था, जिसके कारण उन्होंने एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

प्रमुख खबरें

PoK के नजदीक China ने बना दी नई County Cenling, भारत को घेरने के लिए चली रणनीतिक चाल

Gujarat Local Body Elections: जनता उन्हें जवाब देगी जो गुजरातियों को मूर्ख समझते हैं, हर्ष संघवी का पलटवार

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic

Prabhasakshi NewsRoom: Noida में उग्र प्रदर्शन पर बोले CM Yogi, श्रमिकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए मगर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी