प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने दिया बेतुका बयान, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- प्रदेश में सिर्फ CM की सुनी जाती है

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का एक बेतुका बयान सामने आया है जिसके बाद मीडिया में उनकी चर्चा हो रहीं है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि सरकार अभी 80 प्रतिशत ब्यूरोक्रेसी से ही चलती है।

आपको बता दें कि प्रदेश के MSME मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि आप डिनाय करें, शिकायत करें, जो मर्जी है वो करें, लेकिन उससे किसी को कुछ भी हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी के बीच से ही रास्ता निकलाना होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार अभी भी 80 फीसदी ब्यूरोक्रेसी से चलती है।

इसे भी पढ़ें:MP BJP मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई खत्म, 18 सितंबर को जबलपुर दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

वहीं बेतुके बयान के बाद बीजेपी के मंत्री पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार अफसरशाही की सरकार है, तानाशाही की सरकार है। मंत्रिमंडल के सदस्य कहते आए हैं अफसर नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान से अब साफ जाहिर भी हो गया है। सिर्फ वहीं काम होता है जो मुख्यमंत्री चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी