हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

शिमला/श्रीनगर/कोहिमा|  केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड ने भी मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता मरांडी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कमी को दीपावली का उपहार बताया

वहीं, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों पर सात-सात रूपये प्रति लीटर की कटौती की है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नगालैंड सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने कहा कि इस कटौती के साथ ही राज्य में पेट्रोल 12 रुपये, जबकि डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित