आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से बलात्कार के मामले को लेकर कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2024

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने वाराणसी में आईआईटी-बीएचयू की एक छात्रा से हुए बलात्कार की घटना में शामिल आरोपियों को बचाने के लिये सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। पार्टी ने हाल में गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय की पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुई मौत की न्यायिक जांच की भी मांग की और आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हत्या है क्योंकि उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोधी था। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने आईआईटी-बीएचयू सामूहिक बलात्कार मामले में शामिल आरोपियों को बचाने की कोशिश की थी।

उन्होंने आईआईटी-बीएचयू मामले में वाराणसी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की भी मांग की। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक नवंबर की रात को आईआईटी की एक छात्रा अपने एक दोस्त के साथ अपने छात्रावास से बाहर गई थी। वह करमन बाबा मंदिर के पास थी, तभी मोटरसाइकिल पर तीन लोग वहां आए और उसे जबरन एक कोने में ले गए और उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें खींची। बाद में छात्रा ने उससे सामूहिक बलात्कार किये जाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में तीन आरोपियों कुणाल पांडे, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गत 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह