रोहित शर्मा का ICC पर तंज, ट्वीट कर लिए ऐसे मजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। रोहित शर्मा ने पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पुल शाट खेलने वाले चार बल्लेबाजों में खुद को शामिल नहीं किये जाने पर फिकरा कसा था और अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह साबित हो जाता है कि क्रिकेट का यह खास शाट खेलने में इस सलामी बल्लेबाज का कोई सानी नहीं है। आईसीसी ने वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय कप्तान विराट कोहली के चित्र ट्वीट करके पूछा था कि इनमें पुल करने में सर्वश्रेष्ठ कौन है?

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक स्थगित होने से बेहतर तैयारी कर सकेंगे भारतीय टेटे खिलाड़ी, विदेशी कोच मिलना मुश्किल

रोहित ने 2015 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुल से 1567, फ्लिक से 1229 और कवर ड्राइव से 1105 रन बनाये। रोहित ने इस बीच कुल 8968 रन पुल शॉट से बनाये और इस तरह से उन्होंने 17.47 प्रतिशत रन पुल शाट से जुटाये। इस बीच रोहित ने पुल शाट से 116 छक्के जमाये। उनके बाद इयोन मोर्गन का नंबर आता है जिन्होंने इन वर्षों में पुल करके 47 छक्के लगाये। पिछले पांच वर्षों में पुल शाट से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित के बाद डेविड वार्नर (1209), शिखर धवन (879), बेन स्टोक्स (848) और कुसाल मेंडिस (752) का नंबर आता है और दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी के ट्वीट में इनमें से कोई बल्लेबाज शामिल नहीं था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका