क्या आपको धोनी, रोहित और कोहली के बनाए इन अदभुत आंकड़ों की है जानकारी

By अनुराग गुप्ता | Jun 06, 2019

विश्व कप 2019 में टीम इंडिया द्वारा खेले गए पहले मुकाबलों में कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे। इस कड़ी में कप्तान विराट कोहली, हिटमैन रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ विराट कोहली ने बतौर कप्तान 50वीं जीत हासिल की। दरअसल विराट कोहली चौथे कप्तान हैं जिन्होंने सबसे कम 69 मैच में 50वीं जीत हासिल की। हालांकि बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने  110 मैच, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 90 और सौरव गांगुली ने 76 मैच जीते थे। फिलहाल  विराट कोहली के पास अभी इन कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ने का भरपूर वक्त है। 

रोहित शर्मा

विश्व कप के ओपनिंग मैच में अभी तक सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था और अब इस सूची में चौथा नाम रोहित शर्मा का शामिल हो गया है। इस सूची सबसे पहले गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2011 में खेले गए विश्व कप के पहले मुकाबले में शतक जड़ा था। इसके बाद साल 2015 में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। 

इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में भारतीय द्वारा शतक लगाए जाने के मामले में रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ दिया है। 

खिलाड़ी शतक
सचिन तेंदुलकर 49
विराट कोहली 41
रोहित शर्मा 23
सौरव गांगुली 22

वहीं लक्ष्य का पीछा करने के मामले में रोहित ने सचिन पाजी को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन पाजी ने रन चेज करते हुए 8 शतक जड़े थे, जबकि रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करियर का 23वां और लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने करियर का 9वां शतक जड़ा है। 

खिलाड़ी शतक
विराट कोहली 11
रोहित शर्मा 09
सचिन तेंदुलकर 08

 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए तैयार है विराट सेना !

महेंद्र सिंह धोनी

अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलते हुए धोनी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम को पछाड़ दिया। बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 600वीं पारी खेली और इसी के साथ ऐसा करने वाले वह एकलौते विकेटकीपर बन गए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने 596 पारियों में विकेटकीपिंग की जबकि श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमारा संगकारा ने 499 पारियों में विकेटकीपिंग की। इसके अतिरिक्त अगर हम वर्ल्ड कप में स्टंपिंग करने की बात करें तो फेहलुक्वायो को स्टंप आउट करते ही धोनी ने विश्व कप करियर का 33वां डिस्मिसिल किया। जबकि ब्रैंडन मैकुलम के नाम 32 शिकार हैं। हालांकि स्टंप आउट की सूची में धोनी का स्थान तीसरा है और इसमें शीर्ष पर 54 शिकार के साथ कुमार संगकारा तो दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 52 शिकार के साथ मौजूद हैं।

खिलाड़ी देश शिकार
कुमार संगकारा श्रीलंका 54
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 52
एम.एस.धोनी भारत 33
ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 32

- अनुराग गुप्ता

 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र