बिहार में अरुण जेटली की मूर्ति लगाई जाएगी : नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली की मूर्ति राज्य में लगाई जाएगी। जेटली का हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को एक राज्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को नीतीश संबोधित कर रहे थे केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्रियों - नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे तथा बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इसे भी पढ़ें: फुस्स हुईं बिहार पुलिस की बंदूकें, देखते रह गए नीतीश कुमार

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव