कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 20, 2022

 पालमपुर। कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के जिला कांगडा के पालमपुर में सेना छावनी इलाके में उनके माता-पिता जीएल बत्रा और कमल कांता बत्रा ने उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी की उपस्थिति में किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी 13 जेएके आरआईएफ, कैप्टन बत्रा की करगिल युद्ध के दौरान रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।  कारगिल युद्ध के दौरान मरणोपरांत कैप्टन बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कैप्टन विक्रम बत्रा के अदम्य साहस को याद करते हुये कहा कि उन्होंने अपने जवानों को बहादुरी से लड़ने के लिए प्रेरित किया और अंततः प्वाइंट 5140 पर कब्जा कर लिया, जिसने द्रास सेक्टर में प्वाइंट 5100, प्वाइंट 4700, जंक्शन पीक और थ्री पिंपल पर जीत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा, “बहादुर दिलों द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा, जिन्होंने कर्तव्य की पुकार से परे जाकर अनुकरणीय साहस और अडिग दृढ़ संकल्प दिखाया। 

इसे भी पढ़ें: वीर बाल दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद : जसविंदर सिंह

इस मौके पर विक्रम बत्तरा के पिता जीएल बत्तरा ने भी अपने बेटे के जीवन की यादों को लोगों के साथ साझा किया। कैप्टन के पिता जी.एल. बत्रा कहते हैं कि उनके बेटे के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल वाय.के.जोशी ने विक्रम को शेर शाह उपनाम से नवाजा था । अंतिम समय मिशन लगभग पूरा हो चुका था जब कैप्टन अपने कनिष्ठ अधिकारी लेफ्टीनेंट नवीन को बचाने के लिये लपके। लड़ाई के दौरान एक विस्फोट में लेफ्टीनेंट नवीन के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गये थे। जब कैप्टन बत्रा लेफ्टीनेंट को बचाने के लिए पीछे घसीट रहे थे तब उनकी की छाती में गोली लगी और माँ भारती का यह लाडला जय माता दी  कहते हुये वीरगति को प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

अपनी वीरता, जोश-जूनून, दिलेरी और नेतृत्व क्षमता से 24 साल की उम्र में ही सबको अपना दीवाना बना देने वाले इस वीर योद्धा को 15 अगस्त 1999 को वीरता के सबसे बड़े पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित गया जो उनके पिता जी.एल. बत्रा ने प्राप्त किया। जी एल बत्तरा बताते हैं कि जिस उम्र में युवाओं को अच्छे बुरे की पहचान भी नहीं होती उस उम्र में यानी 18 साल की उम्र में विक्रम ने नेत्र दान करने का निर्णय ले लिया था। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

 

इसे भी पढ़ें: मंडी में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की तादाद सात हुई ,पुलिस भी सक्रिय हुई

 

इस अवसर पर मेजर जनरल एमपी सिंह, जीओसी, दाह डिवीजन; कैप्टन बत्रा के शिक्षक आरएस गुलेरिया, सुमन मैनी और नीलम वत्स भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा