उत्तर प्रदेश: राजभवन में स्थापित होगी भगवान शिव की प्रतिमा, राज्यपाल ने किया भूमि पूजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन परिसर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान के मुताबिक, यह प्रतिमा ग्रेनाइट के 10 फुट लंबे और सात फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी जाएगी। भगवान शिव की प्रतिमा चार फुट ऊंची होगी, जिसके पीछे सात फुट ऊंचे पहाड़ सहित अन्य मनोरम निर्माण किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress