रहस्यमय मौत के बाद अब रहस्य भरे तरीके से गायब हुआ मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। सदाबहार खूबसूरत दिखने वाली हॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार मर्लिन मुनरो वो अदाकारा थी, जिनकी मौत के सालों बाद भी लोग उनकी जिंदगी और उनकी एक्टिंग की बातें करते हैं। मर्लिन मुनरो की जिंदगी रहस्यों से भरी रही। जितनी उनकी जिंदगी पर्दे पर खुशनुमा थी, उसके विपरीत निजी जिंदगी में वह काफी परेशान थीं। दुनिया के लिए उनकी इमेज हमेशा हाथ में शेम्पियन का ग्लास और बड़ी- बड़ी हस्तियों के साथ लव अफेयर रखने वाली महिला की तरह ही रही।

मर्लिन मुनरो का अफेयर अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी से लेकर गायक फ्रैंक सिनात्रा और बेसबाल खिलाड़ी जो डिमैगियो तक चला। मुनरो ने अपने कुछ अफेयर को शादी तक पहुंचाया। कई शादियां करने के बाद भी वो हमेशा अकेली रहीं। मर्लिन मुनरो की मौत कैसे हुई ये रहस्य आज भी बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: रहस्यमय मौत के बाद अब रहस्य भरे तरीके से गायब हुआ मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू

हाल ही में मर्लिन मुनरो से जुड़ी एक खबर सामने आई है। अमेरिका के पब्लिक आर्ट स्पेस में बना मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू अचानक गायब हो गया। स्टेच्यू होने के बाद पब्लिक आर्ट स्पेस में हड़कंप मच गया। मर्लिन मुनरो का गायब हुआ स्टेच्यू पेंटेड स्टैनलेस स्टील और एल्यूमिनियम से बनाया गया था। घटना के बाद लॉस एंजेलिस पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने गायब हुए मुनरो के स्टेच्यू की खोज शुरू कर दी है। 

फिलहाल पुलिस के पास केवल एक ही सुराग है, जिसमें एक चश्मदीद ने कहा जा रहा है कि उसके एक अंजान व्यक्ति को स्टेच्यू के ऊपर चढ़ते हुए देखा था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड है जिसमें वो व्यक्ति भागते हुए नजर आ रहा है। अभी उस व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली के मेयर का महामुकाबला! BJP-AAP में फिर छिड़ेगी जंग, जानें किसका Number Game है मज़बूत

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर