रहस्यमय मौत के बाद अब रहस्य भरे तरीके से गायब हुआ मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू

statue-of-marilyn-monroe-stolen-from-public-art-space
रेनू तिवारी । Jun 24 2019 2:46PM

जितनी उनकी जिंदगी पर्दे पर खुशनुमा थी, उसके विपरीत निजी जिंदगी में वह काफी परेशान थीं। दुनिया के लिए उनकी इमेज हमेशा हाथ में शेम्पियन का ग्लास और बड़ी- बड़ी हस्तियों के साथ लव अफेयर रखने वाली महिला की तरह ही रही।

नयी दिल्ली। सदाबहार खूबसूरत दिखने वाली हॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार मर्लिन मुनरो वो अदाकारा थी, जिनकी मौत के सालों बाद भी लोग उनकी जिंदगी और उनकी एक्टिंग की बातें करते हैं। मर्लिन मुनरो की जिंदगी रहस्यों से भरी रही। जितनी उनकी जिंदगी पर्दे पर खुशनुमा थी, उसके विपरीत निजी जिंदगी में वह काफी परेशान थीं। दुनिया के लिए उनकी इमेज हमेशा हाथ में शेम्पियन का ग्लास और बड़ी- बड़ी हस्तियों के साथ लव अफेयर रखने वाली महिला की तरह ही रही।

इसे भी पढ़ें: एनाबेल की गुड़िया आ रही है फिर से डराने, क्या इस बार खत्म हो जाएगा शैतान!

मर्लिन मुनरो का अफेयर अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी से लेकर गायक फ्रैंक सिनात्रा और बेसबाल खिलाड़ी जो डिमैगियो तक चला। मुनरो ने अपने कुछ अफेयर को शादी तक पहुंचाया। कई शादियां करने के बाद भी वो हमेशा अकेली रहीं। मर्लिन मुनरो की मौत कैसे हुई ये रहस्य आज भी बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: रहस्यमय मौत के बाद अब रहस्य भरे तरीके से गायब हुआ मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू

हाल ही में मर्लिन मुनरो से जुड़ी एक खबर सामने आई है। अमेरिका के पब्लिक आर्ट स्पेस में बना मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू अचानक गायब हो गया। स्टेच्यू होने के बाद पब्लिक आर्ट स्पेस में हड़कंप मच गया। मर्लिन मुनरो का गायब हुआ स्टेच्यू पेंटेड स्टैनलेस स्टील और एल्यूमिनियम से बनाया गया था। घटना के बाद लॉस एंजेलिस पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने गायब हुए मुनरो के स्टेच्यू की खोज शुरू कर दी है। 

फिलहाल पुलिस के पास केवल एक ही सुराग है, जिसमें एक चश्मदीद ने कहा जा रहा है कि उसके एक अंजान व्यक्ति को स्टेच्यू के ऊपर चढ़ते हुए देखा था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड है जिसमें वो व्यक्ति भागते हुए नजर आ रहा है। अभी उस व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़