यूपी में मुकेश सहनी का मिशन फूलन देवी, 25 जुलाई को VIP मनाएगी शहादत दिवस, लगाई जायेगी 18 फीट ऊंची प्रतिमा

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2021

उत्तर प्रदेश में चुनाव 2022 में है लेकिन उसकी तैयारी ्अभी से जारी है। सभी दल अपने-अपने तरीके से यूपी चुनाव जीतने की कवायद में लगे हैं। वहीं बिहार से निकलकर पहली बार उत्तर प्रदेश चुनाव में एंट्री मानने वाले विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी अनोखे अंदाज में पार्टी की तैयारियों में लगे हैं। चुनाव को देखते हुए मुकेश सहनी ने करीब दो दर्जन फूलन देवी की 18 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है। उसे 25 जुलाई को यूपी के 18 प्रमंडलों में लगाया जाएगा।

 फूलन देवी अभी भी हमारे विचारों में जिंदा

बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी का कहना है कि  मेरा मानना है कि फूलन देवी अभी जिंदा है, आपके और हमारे विचारों में। इसके लिए 25 जुलाई को पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश में हमने कार्यक्रम तय किया है। फूलन देवी को मानने वाले लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर साथ लाए और उनकी शहादत दिवस हमलोग बनवाएं। सहनी ने कहा कि फूलन देवी उत्तर प्रदेश से ही थी और उनकी सपना था कि पूरे भारत में निषाद समाज एकजुट हो। उन्होंने फूलन सेना बनाकर पूरे भारत में काम किया। बिहार में भी उन्होंने फूलन सेना के जरिये गांधी मैदान में रैली की और उन्हीं की देन है कि हमारे स्वर्गीय कैप्टन जयनारायण निषाद सांसद बने। समाज में एक जागरुकता आया। लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया और अपने रास्ते से उन्होंने फूलन देवी को हटाया। लेकिन आज भी हम मानते है कि वो हमारे विचारों में जिंदा है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष पर बरसे योगी, कहा- तथ्यहीन व झूठे आरोप लगाकर देश को किया जा रहा है बदनाम

फूलन देवी के सहारे निषाद वोट को अपने पाले में करने की कवायद

यूपी में तकरीबन 7 फीसदी आबादी मल्लाह, केवट और निषाद जातियों की है। यूपी की तकरीबन 20 लोकसभा सीटें और तकरीबन 60 के करीब विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां निषाद वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, संतकबीर नगर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, इलाहाबाद ,फतेहपुर, सहारनपुर और हमीरपुर जिले में निषाद वोटरों की संख्या अधिक है। 

उत्तर प्रदेश के सहारे दिल्ली का रास्ता तय करने का सपना

मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में हम ज्यादा से ज्यादा विधायक बनाएंगे और 2024 में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में चुनाव लड़कर ज्यादा से ज्यादा सांसद बनाएंगे। ये सबको पता है कि दिल्ली का रास्ता उतर प्रदेश से होकर ही गुजरता है, तो हम उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पूर्व सैनिक को Supreme Court से झटका, Smoking से हुए Stroke पर Disability Pension नहीं मिलेगी

वैवाहिक क्रूरता केस में LOC पर Andhra High Court की सख्त टिप्पणी, कहा- Personal Liberty से खिलवाड़ बंद हो

Bengaluru का दर्दनाक Accident: HDFC बैंक कर्मचारी की मौत का Live Video, CCTV फुटेज वायरल

AI Summit में Chinese Robodog पर बवाल, AAP का BJP पर हमला- ये कॉपी-पेस्ट सरकार है