लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, बड़ी संख्या में आते हैं देशी-विदेशी पर्यटक

By प्रीटी | Aug 02, 2022

गुजरात में वैसे तो पर्यटन के बहुत से केंद्र हैं लेकिन भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक हो गया है। यह स्टैच्यू केवड़िया क्षेत्र में स्थित है। यहां इस मूर्ति की स्थापना से पूरे केवड़िया का भाग्योदय हो गया है क्योंकि यहां इतनी बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं कि आसपास के लोगों को जीवनयापन के लिए बहुत बड़ा सहारा मिल गया है।

इसे भी पढ़ें: शिमला बुलाए बार-बार, कुदरत ने रची है असली खूबसूरती

इस मूर्ति को बनाने के लिये लोहा पूरे भारत के गाँव में रहने वाले किसानों से खेती के काम में आने वाले पुराने और बेकार हो चुके औजारों का संग्रह करके जुटाया गया। इस अभियान का नाम "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अभियान" दिया गया था। बताया जाता है कि 3 माह तक चले इस अभियान में लगभग 6 लाख ग्रामीणों ने मूर्ति की स्थापना हेतु लोहा दान किया था। इस दौरान लगभग 5,000 मीट्रिक टन लोहे का संग्रह किया गया। यही नहीं, सरदार पटेल की मूर्ति निर्माण के अभियान से "सुराज" प्रार्थना-पत्र भी बनाया गया था जिसमें जनता बेहतर शासन पर अपनी राय लिख सकती थी। सुराज प्रार्थना पत्र पर 2 करोड़ लोगों ने अपने हस्ताक्षर किये, जोकि विश्व का ऐसा सबसे बड़ा प्रार्थना-पत्र बन गया जिस पर हस्ताक्षर हुए हों।

इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश के इन खूबसूरत बीचों पर ले सकते हैं गोवा वाला मज़ा, दोस्तों संग एक बार जरूर जाएं यहाँ

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इस्पात साँचे, प्रबलित कंक्रीट तथा कांस्य लेपन से युक्त है। इस स्मारक की विशेषताओं की बात करें तो स्मारक तक पहुँचने के लिये लिफ्ट है। इसके अलावा छत पर स्मारक उपवन, विशाल संग्रहालय तथा प्रदर्शनी हॉल है जिसमें सरदार पटेल की जीवन तथा योगदानों को दर्शाया गया है। साथ ही एक नदी से 500 फुट ऊँचे आब्जर्वर डेक का भी निर्माण किया गया है जिसमें एक ही समय में दो सौ लोग मूर्ति का निरिक्षण कर सकते हैं। यहां एक आधुनिक पब्लिक प्लाज़ा भी बनाया गया है, जिससे नर्मदा नदी व मूर्ति देखी जा सकती है। इसमें खान-पान स्टॉल, उपहार की दुकानें, रिटेल और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्मारक प्रत्येक सोमवार को रखरखाव के लिए बंद रहता है।

- प्रीटी

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई