उद्धव सरकार की महाराष्ट्रवासियों से अपील, घरों में रहें और सामान्य तरीके से मनाएं नए साल का जश्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को लोगों से कोविड-19 महामारी के बीच नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने की अपील की और कहा कि राज्य के बड़े शहरों में अभी पांच जनवरी तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्वरूप (स्ट्रेन) सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर (बड़े शहरों की) निगमीय सीमा में आने वाले क्षेत्रों में पांच जनवरी तक रात में 11 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य सरकार के परिपत्र में लोगों से ‘‘अपने घरों में ही सामान्य तरीके से नये साल का स्वागत करने’’ तथा ‘‘समुद्रतट, उद्यान, सड़कों पर जाने से बचने की अपील की गयी है, वैसे 31 दिसंबर को दिन का कर्फ्यू नहीं होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

रूसी तेल पर अमेरिकी शुल्क विधेयक पर भारत की पैनी नजर, वीजा नियमों को लेकर भी अमेरिका से किया संपर्क

ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास पिच ब्लैक में अपनी ताकत दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

डोडा: राइफल छीनने की कोशिश के बाद चली गोली, एक युवक की मौत और तीन जवान घायल

गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमला, सात लोगों की मौत और 22 घायल