11 साल में पहली बार काउंटी में नयी गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने अश्विन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

लंदन। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में पहली बार सरे का प्रतिनिधित्व करते हुए शुरुआती दिन चाय के विश्राम तक 24 ओवर गेंदबाजी करके एक सफलता हासिल की। अश्विन ने इस दौरान ज्यादा प्रभावित नहीं किया लेकिन उनकी सटीक लाइन-लेंथ पर बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। उन्होंने शुरुआती दो सत्र में 24 ओवर में पांच मेडन के साथ 58 रन दिये और एक सफलता हासिल की। सरे के कप्तान और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने दोनों छोर से उनसे गेंदबाजी करवायी। अश्विन इस दौरान पिछले 11 वर्षों में  इंग्लिश काउंटी में नयी गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी