स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए सरकारी समर्थन की जरूरतः जिंदल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

कोलकाता। जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रमुख सज्जन जिंदल ने शुक्रवार को कहा कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में बड़ा योगदान देने वाले स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए एकदम नया नजरिया अपनाने के साथ सरकारी समर्थन की भी जरूरत है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जिंदल ने उद्योग मंडल बंगाल चैंबर के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्न्त तकनीक का इस्तेमाल कर स्टील विनिर्माता निम्न कार्बन वाले स्टील का उत्पादन कर सकते हैं लेकिन इस पर आने वाली भारी लागत को देखते हुए सरकार को एक सुव्यवस्थित नीति लेकर आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 55 शरणार्थियों की मौत, 52 अन्य घायल

जिंदल ने कहा कि इसके लिए एकदम नए एवं रूपांतरकारी नजरिये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह हरित स्टील उत्पादन हो पाना अभी एक दशक दूर लग रहा है लेकिन इस संक्रमण काल में स्वच्छ हाइड्रोजन का सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने पुराने स्टील उत्पादन संयंत्रों को तिलांजिल देकर नए संयंत्रों की स्थापना पर आने वाली ऊंची पूंजी लागत को इस दिशा में एक बड़ा व्यवधान बताया। इसके लिए उन्होंने सरकार से समुचित नीति लाने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी