स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- इस आईपीएल में धोनी के कप्तानी छोड़ने पर 2021 में बात की थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

मुंबई, चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया नहीं है बल्कि इस पर पिछले सत्र में ही बात हुई थी। फ्लेमिंग ने हालांकि कहा कि कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग को लेकर फैसला धोनी पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने आईपीएल 15 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली छह विकेट से हार के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा , हमने इस पर बात की है। एम एस ने पिछले सत्र में मुझसे इस बारे में बात की थी। टाइमिंग का फैसला उसका अपना था।

बारह सत्र में चार खिताब और पांच बार उपविजेता रहने के बाद धोनी ने बृहस्पतिवार को चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया। फ्लेमिंग ने कहा, यह पहले से तय था कि धोनी के हटने पर जडेजा कप्तान होंगे। टीम के जरिये इसकी सूचना (श्रीनिवासन को) दे दी गई थी। उन्होंने कहा , हम इसका सम्मान करते हैं। यह बदलाव का दौर है। हमारा जडेजा के साथ नाता है और धोनी भी टीम में है। हमारे पास नया कप्तान है और पूर्व कप्तान का अनुभव भी। यह बदलाव का दौर है लेकिन इससे हम सरलता से निकल जायेंगे।

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत