IPL के जरिये वापसी करेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

सिडनी। पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के आखिरी दो मैचों के लिये स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि उन पर लगाया गया प्रतिबंध तब तक खत्म हो जायेगा। घायल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी टीम से बाहर हैं जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। स्मिथ और वार्नर पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण लगाया गया प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो रहा है यानी वे चौथे वनडे के लिये उपलब्ध थे। 

इसे भी पढ़ें: COA प्रमुख राय ने कहा, BCCI अब भी पाक पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध चाहता है

चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा ,‘‘उनके प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जायेंगे । दोनों कोहनी के आपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन में है और इस बात पर रजामंदी जताई गई कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये वापसी करें।’’ उन्होंने कहा ,‘‘डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के लिये और स्टीव राजस्थान रायल्स के लिये खेलेगा। हम उन दोनों और उनके आईपीएल क्लबों से संपर्क में रहेंगे क्योंकि हमें विश्व कप और एशेज पर फोकस करना है।’’

आस्ट्रेलियाई टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शान मार्श, पीटर हैंडस्कांब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टोन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जाम्पा। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा