By Kusum | Jun 11, 2025
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में थी तब स्टीव स्मिथ टीम के लिए संकटमोचन बने। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने एक विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर इस पर अपना नाम लिखवा लिया।
भारतीय टीम ने साल 2021 और इसके बाद साल 2023 में बैट टू बैक दो फाइनल खेले लेकिन इस बार टीम तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में एंट्री नहीं कर पाई। जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है। अभी तो मैच का पहला ही दिन है लेकिन पहले दिन अब तक साउथ अफ्रीका ने मैच पर शिकंजा कसा हुआ है।