Steve Smith ने कहा कि भारतीय पिचों पर अभ्यास मैच खेलना अप्रासंगिक है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि चार टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला से पूर्व ‘अप्रासंगिक’ भारतीय पिचों पर अभ्यास मैच खेलने के बजाय उनकी टीम का अकेले अभ्यास करना बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया ने महीने भर चलने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि मेजबान देश अभ्यास के लिए घास वाला विकेट मुहैया कराता जबकि वास्तविक मुकाबलों के लिए स्पिन की अनुकूल पिचें तैयार की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम वहां (भारत में) थे तो मुझे पूरा यकीन है कि हमें घास वाली विकेट मिली थी (अभ्यास करने के लिए) और यह अप्रासंगिक थी। उम्मीद है कि हमें वास्तव में अच्छी प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी जहां गेंद के वही करने की संभावना है जैसा पिच पर होने की उम्मीद है।’’ स्मिथ ने ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर को पछाड़कर एलेन बोर्डर मेडल जीता। भारत दौरे पर अभ्यास मैच शामिल नहीं करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की आलोचना हो रही है क्योंकि यह लंबी श्रृंखला का अभिन्न हिस्सा होता है।

स्मिथ ने हालांकि कहा कि कड़े नेट सत्र से स्पिनरों को बेहतर अभ्यास करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर है कि हम अपने नेट पर अभ्यास करें और स्पिनरों को जितना मर्जी वह चाहें उतना गेंदबाजी करने का मौका मिले।’’ स्मिथ की टीम को 2017 में भारत दौरे पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने संकेत दिए कि काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इंतजार करेंगे और जब मैदान पर उतरेंगे तो देखेंगे। मुझे लगता है कि हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया है। जैसा कि मैंने कहा, पिछली बार उन्होंने हमारे लिए घास वाली पिच तैयार की थी (अभ्यास मैच के लिए) और हमने बामुश्किल स्पिनरों का सामना किया था इसलिए यह अप्रासंगिक है।’’ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में उन पिचों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया था जहां भारतीय पिचों की तरह दरार थीं। स्मिथ ने कहा, ‘‘यह (भारत में टेस्ट श्रृंखला) निश्चित रूप से बहुत बड़ी श्रृंखला है। मुझे नहीं पता कि क्या यह (भारत में जीत) अंतिम मोर्चा है। मैं वहां कभी नहीं जीता, मैं वहां दो बार (टेस्ट के लिए) गया हूं, वहां खेलना हमेशा मुश्किल होता है। हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं लेकिन खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े