भारतीय कोच ने वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग मुकाबले में इस टीम को बताया प्रबल दावेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

मस्कट (ओमान)। मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि अब तक टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने में नाकाम रहा भारत मंगलवार को यहां ओमान के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले में कमजोर टीम के रूप में शुरुआत करेगा। कोच स्टिमक को साथ ही मलाल है कि उनके खिलाड़ी मौके तो बना रहे हैं लेकिन उन्हें भुना नहीं पा रहे हैं। फीफा विश्व कप क्वालीफायर में पहली जीत की तलाश में जुटी भारतीय टीम दूसरे चरण के मुकाबले में सुल्तान काबूस खेल परिसर में ओमान से भिड़ेगी। स्टिमक की टीम को सितंबर में गुवाहाटी में ओमान के खिलाफ पहले चरण के मैच में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

स्टिमक ने कहा कि कतर और ओमान हमारे ग्रुप में दो प्रबल दावेदार हैं। बाकी तीन टीमों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भारत) के बीच अंतर काफी कम है। अफगानिस्तान के खिलाफ हमारी टीम ने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने अपने चार में से तीन मैच ड्रा खेले हैं और ग्रुप ई में तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है। रविवार को टीम के यहां पहुंचने के बाद स्टिमक ने कहा कि यह भविष्य की टीम है और हम ऐसी टीम बनने की प्रक्रिया में हैं जिसका सामना करना मुश्किल हो। हमने अब तक प्रत्येक मैच को जीतने के लिए मौके बनाए हैं। कतर के खिलाफ भी अंतिम लम्हों में हमने मौके बनाए। हमारे अंदर धीरे धीरे सुधार हो रहा है और हमें इस पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: लियोनेल मेस्सी के गोल से अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी सुनील छेत्री ने ओमान के खिलाफ आगामी मैच को बड़ा मुकाबला करार दिया। उन्होंने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम अनुशासित रहें और ऐसी मजबूत टीम बने जिसके खिलाफ खेलने से सब बचना चाहें। विश्व कप क्वालीफायर में यह बड़ा मुकाबला है जिससे हमें अंक जुटाने हैं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प