By अभिनय आकाश | Jul 24, 2026
कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) की ओर से 400 वेटनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उम्मीदवारों का दावा है कि बिचौलियों ने फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस को प्रभावित करने के लिए 80 लाख रुपये तक की मांग की थी। उम्मीदवारों का आरोप है कि 342 रेगुलर पदों और 58 बैकलॉग वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया में एजेंटों के ज़रिए हेरफेर की गई। उन्होंने कथित बिचौलियों के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग, फ़ोटो और वीडियो जारी किए हैं, जिन्हें वे एक स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा बता रहे हैं।