शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ बंद, जानें किन कंपनियों को हुआ घाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

मुंबई। तेल एवं गैस और वित्त क्षेत्र की कंपनी के शेयरों में बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत घटकर 41,055.69 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 67.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूटकर 12,045.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 19 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। जबकि 11 कंपनियों के शेयर में तेजी का रुख दिखा।

इसे भी पढ़ें: शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी, सन फार्मा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और एचडीएफसी के शेयर गिरकर बंद हुए।

टाइटन, नेस्ले, टीसीएस, कोटक बैंक और टाटा स्टील के शेयर में उछाल का रुख देखा गया। एशियाई बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान

Asian Games 2026 में Priya ने 60kg Boxing के सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया मेडल