शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 146 अंक फिसला, निफ्टी 37 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तथा सेंसेक्स 146 अंक और नीचे आ गया। विदेशी कोषों की निकासी के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों ने कहा कि अन्य एशियाई और यूरोपीय बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।  बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 489 अंक ऊपर नीचे हुआ। अंत में सेंसेक्स 145.83 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान से 35,352.61 अंक पर बंद हुआ। 

यह भी पढ़ें: भारत का मजाक उड़ाने वालों से हर नागरिक को सतर्क रहना चाहिए: मोदी

एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा कि शेयरों में गिरावट की प्रमुख वजह यह रही है कि टीसीएस, विप्रो और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर नीचे आ गए। हालांकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.55 प्रतिशत तक का लाभ रहा। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,239.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,336.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा