Stock Market में हाहाकार!!! नतीजों के बाद लगा बड़ा झटका, सेंसेक्स लगभग 3500 अंक से ज्यादा टूटा

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

शेयर बाजार के लिए चार जून का दिन काफी अधिक महत्वपूर्ण है। चार जून को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नतीजे आने लगे है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। एनडीए गठबंधन ने शुरुआती रुझान में ही बढ़त हासिल की है। इसी बीच एनडीए और INDIA के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिल रही है। दोनों ही अलायंस की सीटों का आंकडा लगातार बदलता जा रहा है।

 सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया

शेयर बाजार खुलने के पांच मिनट के बाद ही सेंसेक्स 1100 अंक नीचे गिर गया। इसके साथ ही सेंसेक्स 1147.89 अंक या 1.50 फीसदी गिरकर 75,320.89 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी सुबह 9 बजकर 19 बजे 399.15 अंक नीचे गिर गया। निफ्टी इसके साथ ही 22864 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि चुनाव के नतीजों के दिन बीएसई सेंसेक्स 183 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76,285 स्तर पर खुला था। एनएसई का निफ्टी 84.40 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के बाद 23,179 पर खुला।

 

ऐसे रही थी प्री ओपनिंग बाजार की चाल

शेयर बाजार की प्री ओपनिंग में बीएसई के में सेंसेक्स 672 अंक का इजाफा हुआ है। सेंसेक्स साथ 77122 के लेवल पर कारोबार करने लगा है। एनएसई निफ्टी इस दौरान 450.10 अंक या 1.94 फीसदी पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान निफ्टी 23714 के लेवल कारोबार कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल