By Prabhasakshi News Desk | Dec 20, 2024
मुंबई । कई साल के तेजड़िया दौर के बाद अब इक्विटी निवेशकों को वर्ष 2025 में अपने रिटर्न या प्रतिफल की उम्मीदों को कुछ कम करने की जरूरत है। एक घरेलू ब्रोकरेज कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी वर्ष 2025 के अंत में 26,482 अंक पर रहने की उम्मीद है, जो बृहस्पतिवार के 23,951.70 अंक के बंद स्तर से 10 प्रतिशत से अधिक की छलांग है।