बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में आई हल्की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

मुंबई।अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार सुबह सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत सपाट हुई, लेकिन थोड़े समय बाद सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ 128.84 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50,492.80 पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में व्यापक एनएसई निफ्टी 30.50 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14,940.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एमएंडएम भी मुनाफे में थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh