गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2022

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच मंगलवार को प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 601.39 अंक गिरकर 58,172.48 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 145.5 अंक गिरकर 17,345.20 पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और ये कभी बढ़त - कभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 88.72 अंक बढ़कर 58,862.59 पर, जबकि निफ्टी 33.50 अंक चढ़कर 17,524.20 पर था।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra