Stock Market Update: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान में बंद

By अंकित जायसवाल | Jun 01, 2023

कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्‍स में 193 अंकों से ज्‍यादा गिरावट देखने को मिली है। Sensex 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 62,428.54 अंक पर बंद, निफ्टी 46.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18,487.75 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी पर मेटल, एनर्जी और बैंकिंग इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं। जबकि रियल्टी, यूटिलिटी और फार्मा शेयरों के इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.11% और 0.61% की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 30,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

NIFTY के टॉप गेनर्स 

NSE Nifty पर APOLLOHOSP के शेयर 4.35 फीसदी के उछाल के साथ, DIVISLAB में 2.55 फीसदी, BAJAJ-AUTO में 1.63 फीसदी, TATAMOTORS में 1.54 फीसदी की HEROMOTOCO में 1.53 में बढ़त देखने को मिल रही है। 

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट

NSE Nifty पर COALINDIA में 4.66 फीसदी, KOTAKBANK में 4.24 फीसदी, BHARTIARTL में 2.71 फीसदी, SBILIFE में 2.02 फीसदी और HDFCLIFE में 1.92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: Maruti की बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई पर

भारतीय रुपया गिरावट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.33 पैसे बढ़कर 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत