Stock Market Update: उतार-चढ़ाव भरा रहा दिन, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

By अंकित जायसवाल | Aug 17, 2023

कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं। Sensex 388.40 अंक यानी 0.59 फीसदी घटकर 65,151.02 अंक पर बंद, निफ्टी 99.75 अंक यानी 0.51 फीसदी गिरकर 19,365.25 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी पर पीएसयू बैंक इंडेक्‍स ही हरे निशान में बंद हुआ है. जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं।

NIFTY के टॉप गेनर्स 

NSE Nifty पर ADANIPORTS के शेयर 4.43 फीसदी के उछाल के साथ, TITAN में 2.01 फीसदी, ADANIENT में 1.33 फीसदी, SBIN में 1.13 फीसदी की BAJAJ-AUTO में 1.12 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट

NSE Nifty पर ITC में 2.07 फीसदी, LTIM में 2.06 फीसदी, POWERGRID में 1.83 फीसदी, RELIANCE में 1.60 फीसदी और LT में 1.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: Infosys Foundation का छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम, 100 करोड़ रुपये देगी

भारतीय रुपया में बढ़त

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.18 पैसे बढ़कर 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Bihar MLC: भाजपा में शामिल हुए 2 निर्दलीय एमएलसी, RJD ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: Rahul Gandhi का EC पर निशाना, GST संग्रह में बड़ा उछाल

Kia India ने दस महीनों में 286470 गाड़ियां बेचकर तोड़ा 2025 की कुल बिक्री का रिकॉर्ड

Delhi Police ने 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य पकड़े