Stock Market Updates: सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स मजबूती के साथ बंद, निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.72 लाख करोड़ का इजाफा

By अंकित जायसवाल | Apr 28, 2023

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच लगातार पाँचवें दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स 463.06 अंक मजबूत हुआ।। Sensex 463.06 अंक यानी 0.76 फीसदी बढ़कर 61,112.44 अंक पर बंद, निफ्टी 149.95 अंक यानी 0.84 फीसदी मजबूती के साथ 18,065 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में बिकवाली रही है। आईटी शेयरों में एक बार फिर बिकवाली देखी गई है। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी टेलीकम्युनिकेशंस, इंडस्ट्रियल्स, कमोडिटी, यूटिलिटी, बैकिंग, पावर और टेक शेयरों में देखने को मिला हैं. बाजार में इस बढ़त की वजह से शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।


NIFTY के टॉप गेनर्स 

NSE Nifty पर ADANIENT के शेयर 3.72 फीसदी के उछाल के साथ, ADANIPORTS में 3.22 फीसदी, NESTLEIND में 2.85 फीसदी, WIPRO में 2.75 फीसदी की BRITANNIA में 2.66 में बढ़त देखने को मिल रही है। 


NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट

NSE Nifty पर AXISBANK में 2.43 फीसदी, TITAN में 0.99 फीसदी, ONGC में 0.84 फीसदी, JSWSTEEL में 0.75 फीसदी और CIPLA में 0.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

 

इसे भी पढ़ें: शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों को देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए: गडकरी

भारतीय रुपया फिसला

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.02 पैसे गिरकर 81.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री