Stock Market Updates: तेजी के साथ खुले बाजार, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में मिले संकेतों के बाद आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई है। BSE Sensex पर 267.66 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 60,528.84 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह NSE Nifty पर 85.90 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 18,042.50 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. शुरुआती कारोबार में IDBI Bank के शेयरों में चार फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Wipro

कंपनी ने शुक्रवार को अक्टूबर-दिसंबर FY23 के लिए अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,052 करोड़ रुपये  दर्ज किया । कंपनी ने अपने सालाना प्रॉफिट में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं इसी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.35 प्रतिशत बढ़कर 23,229 करोड़ रुपये हो गया।  जोकि पिछले साल 20,313.6 करोड़ रुपये था। कंपनी को अपनी IT सेवाओं से पूरे साल के रेवेन्यू में 11.5-12 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के लेंडर ( कर्ज देनेवाले ) HDFC बैंक ने शनिवार को दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 18.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।  जिसके बाद बैंक का प्रॉफिट 12,259.5 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने बताया कि उसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल संपत्ति पर 4.1 प्रतिशत और ब्याज-अर्जित संपत्ति पर 4.3 प्रतिशत था।

Tata Motors

Tata Motors ने अपने अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर प्रोग्राम को खत्‍म करने के लिए फॉर्म 25 फाइल किया है। कंपनी ने अपने अमेरिकी डिपॉजिटरी शेयर प्रोग्राम को समाप्त करने के लिए सिक्‍योरिटी एंड एक्‍सचेंज कमिशन (SEC ), यूएसए के साथ फॉर्म 25 दायर किया है। SEC फॉर्म 25 एक कंपनी द्वारा अपनी सिक्‍योरिटीज को डीलिस्ट करने के लिए दायर किया गया दस्तावेज हैं।

DMart

DMart का संचालन करनेवाली Avenue Supermarts Ltd, का Q3 में मुनाफा 6.6 फीसदी बढ़कर 590 करोड़ रुपये हो गया। जबकि रेवेन्‍यू 25.5 फीसदी बढ़कर 11,569 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 553 करोड़ रुपये था, जबकि रेवेन्‍यू 9,218 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर तिमाही में कारोबारी भरोसा सूचकांक दो साल के उच्चस्तर पर पहुंचा

TCS 

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टीसीएस या टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने डिविडेंड देने की घोषणा की है। स्पेशल और अंतरिम डिविडेंड के रूप में टीसीएस के शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे। टीसीएस ने घोषणा की है कि कंपनी के शेयर होल्डर को ₹67 का स्पेशल डिविडेंड और ₹8 का अंतरिम डिविडेंड को दिया जाएगा। डिविडेंड पाने के लिए शेयर होल्डर की एलिजिबिलिटी का रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय किया गया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना