शेयर बाजार हुआ गदगद, सेंसेक्स 80,400 के पार, निफ़्टी 25 हजार के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

मुंबई। घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इंफोसिस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी फायदे में रहे। मारुति, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख