शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी, सेंसेक्स 161 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2020

मुंबई। शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 161.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। समयोजित सकल आय (एजीआर) बकाया मुद्दे का असर दूरसंचार और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट का दौर रहा और एक समय यह 444 अंक तक नीचे चला गया था। पर बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में 161.31 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,894.38 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गयी लेकिन अंतिम समय के कारोबार में इसमें कुछ सुधार हुआ तथा अंत में यह 53.30 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,992.50 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने धीमी की शेयर बाजारों की चाल,जानें कितना नीचे गया सेंसेक्स-निफ्टी

दूसरी तरफ एसबीआई, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टीसीएस सर्वाधिक लाभ में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के कारण बाजार धारणा लगातार प्रभावित है। प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी ने इसके कारण बिक्री पर असर पड़ने की चेतावनी दी है। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से घरेलू बाजार पर असर पड़ने की संभावना है....।’’ नायर ने कहा कि साथ ही दूरसंचार कंपनियों को सांविधिक बकाया के रूप में सरकार को बड़ी राशि देनी है। इससे बैंक शेयरों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है जिससे बाजार पर असर पड़ेगा।  एशिया के अन्य बाजारों में चीन को छोड़कर अन्य में गिरावट दर्ज की गयी। एप्पल और एचएसबीसी की कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा। चीन के मध्य भाग में फैले कोरोना वायरस के कारण अबतक 1,800 लोगों की मौत हो चुकी है और दुनिया के अन्य देशों में भी यह फैला है। एप्पल ने कहा कि वह कोरोना वायरस संकट के कारण जनवरी-मार्च तिमाही के बिक्री अनुमान को पूरा नहीं कर पाएगी। वहीं एचएसबीसी होल्डिंग्स ने कहा कि कोरोना वायरस समेत अन्य वैश्विक चुनौतियों का असर उसके एशियाई कारोबार पर पड़ रहा है। वित्तीय कंपनी ने तीन साल में निवेश बैंकिंग में कमी लाने के साथ 35,000 नौकरियां खत्म करने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की