कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

नयी दिल्ली। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। इसके अलावा डेरिवेटिव निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘जुलाई माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा तिमाही नतीजों का सीजन भी रफ्तार पकड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: श्रावण मास के लिए तैयार मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर, बिना मास्क के श्रद्धालुओं पर पाबंदी

कंपनी का तिमाही परिणाम शुक्रवार को आया था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि इस सप्ताह बाजार शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। आईसीआईसीआई बैंक का तिमाही नतीजा शनिवार को आया है। बैंक का जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढकर 4,747.42 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत तथा आय 35 प्रतिशत बढ़ी है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार का रुख वैश्विक धारणा तथा तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा।’’ बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

प्रमुख खबरें

US-Iran के बीच सैन्य तनाव कम होने से घटीं तेल की कीमतें: जानें महंगाई और ग्लोबल इकॉनमी पर इसका क्या असर होगा

OTT Release This Week | The Devil Wears Prada 2 से लेकर Musafir Cafe तक, इस हफ़्ते ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा प्रहार! लोकसभा में पेश होगा नया सख्त विधेयक, 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना

Task Force For Exam Reforms | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े सुधार की तैयारी: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित